फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डीएपी खाद की नहीं पहुंची खेप, गेहूं की बिजाई के लिए किसान चिंतित

Tue, 12 Nov 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी शहर स्थित वितरण केंद्र पर डीएपी लेने पहुंचे किसान। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में चार दिन से डीएपी खाद नहीं पहुंची है। इस समय गेहूं की बिजाई का काम शुरू हो चुका है। किसान अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से खाद मुहैया करवाने की मांग कर रहे हैं। विधायक भी किसानों को लगातार आश्वासन देते आ रहे हैं। इतना ही नहीं, संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी पता नहीं कि खाद कब पहुंचेगी।
विज्ञापन

जिले में अब तक 3,250 एमटी खाद पहुंची है जबकि नवंबर की खपत 12,000 एमटी है। खाद के लिए किसान पैक्स समितियों व इफकों केंद्रों पर प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। खाद नहीं आने का जवाब मिलने पर निराश होकर लौट जाते हैं।
जिले में सरसों की बिजाई तो जैसे-तैसे किसानों ने कर दी है। अब गेहूं की बिजाई के लिए खाद की समस्या है। किसान ढिल्लूराम, शमशेर सिंह, मनोज कुमार का कहना है कि आजकल जमीन में खाद के बिना पैदावार नहीं होती है। सरकार व विभाग को डीएपी उपलब्ध करवानी चाहिए। गांव स्तर पर खाद भिजवानी चाहिए। ताकि, किसानों को परेशानी न होने पाए। हालांकि, गेहूं की बिजाई का समय अभी आया ही है। 25 नवंबर तक अगेती बिजाई की जा सकेगी। उसके बाद 25 दिसंबर तक पछेती बिजाई भी हो सकेगी।
विज्ञापन


किसान बोले : बार-बार चक्कर काटने पर भी लौट रहे खाली हाथ
- इस समय किसानों को खाद की जरूरत है। पिछले चार दिन से खाद वितरण केंद्र के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन, डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। गेहूं के बिजाई कार्य में देरी हो रही है।
-राजबीर, किसान
- कई दिनों से दादरी जिले में डीएपी खाद का संकट है। अब तक अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर पाए हैं। खाद वितरण केंद्र के 6 चक्कर लगा चुकी हूं। लेकिन, डीएपी का एक बैग भी नहीं मिला है।
-सुनीता, किसान


खाद पहुंचने को लेकर संशय बना हुआ है। अभी कोई अधिकारिक सूचना नहीं है। उम्मीद है एक-दो दिन में खाद उपलब्ध हो जाएगी। किसान डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके का प्रयोग कर सकते हैं। नैनो डीएपी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। -कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें