सिविल अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : CharkhiDadri
गांव झोझूकला- कलियाणा रोड पर अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। झोझूकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव झोझूकला निवासी नरेंद्र(30) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से गांव झोझूकला से कलियाणा जा रहा था। कलियाणा रोड पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार रोड पर गिर गया। बाइक सवार नरेंद्र को गहरी चोर्टें आईं और उससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित वहां से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने झोझूकलां पुलिस थाना को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और चरखी दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि नरेंद्र पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह शादीशुदा था और मजदूरी का काम करता था। झोझूकला पुलिस के एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक नरेंद्र का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज जांच कर शुरू कर दी है।