फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नहर से जलघरों तक डाली जाएगी भूमिगत पाइप लाइन, 15 के बजाय नौ दिन में भरेंगे टैंक

Thu, 04 Jul 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। नहरी पानी से जलघरों के टैंक जल्द भरने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग भूमिगत पाइप लाइन डालेगा। इसके तहत चंपापुरी जलघर के लिए लोहारू कैनाल से और रामनगर जलघर के लिए बधवाना माइनर से 22 इंची की नई पाइप लाइन दबाई जाएगी। इससे जलघरों के टैंक 15 के बजाय 9 दिन में ही भर जाएंगे। इससे सीधे तौर पर शहर के करीब 90 हजार लोगों को राहत मिलेगी।
ग्रामीण क्षेत्र के जलघरों के लिए भी ये योजना तैयार की गई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो भूमिगत चौड़ी पाइप लाइन डलने पर नहर में यदि 20 क्यूसेक क्षमता का पंप भी चलेगा तो भी जलघर के टैंक तक पानी आसानी से पहुंचेगा। ग्रामीण क्षेत्र में विभाग इस योजना पर तेजी से काम कर रहा है जबकि शहर के जलघरों के लिए पाइप लाइन दबाने की कवायद नए टैंक बनने के बाद शुरू होगी। परियोजना पर काम पूरा होने के बाद जलघरों में मोटर से उठान कर पानी डालने की कम जरूरत रहेगी और टैंक भी जल्दी भरे जा सकेंगे। वहीं, पानी की गुणवत्ता भी बनी रहेगी। खास बात ये है कि अब जहां भी नया जलघर बन रहा है उसके लिए भूमिगत पाइप लाइन ही बिछाई जा रही है।
विज्ञापन

जिले के जलघरों को नहरों से जोड़ गया है। नहरों में 16 दिन पानी चलता है तो सभी जलघर पानी से भर नहीं पाते। इसका कारण पुरानी लाइन छोटी व जर्जर होना है। जिले में करीब 75 नहरें हैं। आमतौर पर शिकायत बनी रहती है कि जलघरों में 16 दिन में भी पानी नहीं भर पाता। इस समस्या का समाधान अब विभाग की ओर से किया जा रहा है।


शहर में डाली जाएगी 5 किमी. लंबी लाइन
विभाग की योजना अनुसार लोहारू कैनाल पंप हाउस से लेकर चंपापुरी जलघर तक करीब पांच किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी। ये कार्य विभाग की ओर से शुरू करवा दिया गया है। इसी प्रकार बधवाना नहर से रामनगर जलघर तक भूमिगत पाइप लाइन डाली जानी है और इनके बीच की दूरी काफी कम है।


200 केवीए का लगेगा अलग से ट्रांसफार्मर, बिजली की नहीं बनेगी समस्या
लोहारू कैनाल पंप हाउस पर जलघरों की भूमिगत पाइप लाइन के जरिये जलघरों तक पानी पहुंचाने के लिए अलग से 200 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर भी लगाया जाएगा। इससे यहां बिजली संबंधी समस्या भी नहीं रहेगी। इस समय जहां जलघर तक पानी पहुंचाने के लिए दो से तीन मोटर चलानी पड़ रही हैं, तो वहीं भूमिगत पाइप लाइन डलने के बाद एक 20 क्यूसेक के पंप के जरिये ही टैंक तक पानी आसानी से पहुंचेगा।
विज्ञापन




जलघरों को कम समय में भरने के लिए विभाग भूमिगत पाइप लाइन योजना पर काम कर रहा है। शहर के जलघरों के लिए भी ये योजना तैयार की गई है। इससे करीब एक सप्ताह पहले ही जलघर टैंक भर जाएंगे। - सोहनलाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें