फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाड में सर्वसम्मति से दस पंच और सरपंच चुनने पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। पंचायत चुनाव के मद्देनजर वीरवार को लाड में ग्रामीणों ने पंचायत की। इसमें सभी 10 पंच और सरपंच सर्वसम्मति से चुनने पर सहमति बनी। सरपंच पद के लिए पहले ही नामांकन फार्म भर चुके दो दावेदार भी पंचायत में मौजूद रहे और उन्होंने फार्म वापस लेने की हामी भर दी है। अगर ऐसा होता है तो फिर सर्वसम्मति से पूरी पंचायत चुनने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को गांव लाड में आयोजित पंचायत में सरपंच पद के लिए ग्रामीणों ने एक ही व्यक्ति को चुनाव मैदान में उतारने पर अपनी सहमति जताई है जबकि सरपंच पद के लिए दो व्यक्ति पहले ही अपना नामांकन दर्ज करवा चुके हैं। निवर्तमान सरपंच राकेश मान की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में इन दोनों ने नामांकन फार्म वापस लेने पर सहमति जताई और उनके इस निर्णय का ग्रामीणों ने भी स्वागत किया।
निवर्तमान सरपंच राकेश मान ने बताया कि पंचायत में सरपंच के लिए प्रद्युमन शर्मा का नाम तय किया गया। वहीं, पंचायत में मौजूद नामांकन करने वाले अजीत सिंह और सतबीर ने कहा कि पंचायत के निर्णय अनुसार वो अपना नामांकन फार्म वापस ले लेंगे। पंचायत के बाद ग्रामीणों ने सरपंच पद के लिए नामित किए गए प्रद्युमन शर्मा का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।
विज्ञापन

1972 में भी निर्विरोध चुना जा चुका सरपंच
गांव के पूर्व सरपंच राकेश मान ने बताया कि गांव में 1972 में गोपाल सिंह को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया था। अब प्रद्युमन शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने बताया कि गांव लाड में अब तक गोपाल, हरि सिंह, राम सिंह, महावीर, गणपत, गजे सिंह, हनुमान, राकेश मान सरपंच रह चुके हैं।
लाड से जुड़े ये हैं आंकड़े
- आबादी - 3000
- कुल मतदाता- 2129
- पुरुष मतदाता- 1110
- महिला मतदाता- 1019
- पंच के लिए इनके नाम पर बनी सहमति
निवर्तमान सरपंच राकेश मान ने बताया कि वार्ड 1 से भरत सिंह, वार्ड 2 से विरेंद्र सिंह, वार्ड 3 से संदीप, वार्ड 4 से राजेश, वार्ड 5 से अंजूबाला, वार्ड 6 से रतन सिंह, वार्ड 7 से ममता, वार्ड 8 से सुखबीर सिंह, वार्ड 9 से राजबाला और वार्ड 10 से प्रदीप को निर्विरोध पंच चुनने पर भी पंचायत में सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें