फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 बड़े गांवों पर ब्लॉक समिति और जिला परिषद के उम्मीदवारों की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के जिला बनने के बाद पहली बार जिला परिषद के चुनाव होंगे। 11 जिला पार्षद चुनने में 21 बड़े गांव अहम भूमिका निभाएंगे। इन गांवों में मतदाताओं की संख्या देखें तो 3000 से अधिक है। ऐसे में इन गांवों पर जिला पार्षद के साथ ब्लॉक समिति के प्रत्याशियों की नजर है। ज्यादातर इन गांवों में पहुंचकर मतदाताओं के समक्ष अपने चुनावी एजेंडा रखते हुए अपने पक्ष में मतदान की अपील कर चुके हैं। सर्वाधिक मतदाताओं वाली पंचायत बौंद कलां है और यहां कुल 10995 मतदाता हैं।
विज्ञापन

दादरी जिले की अगर बात करें तो चार खंडों में कुल 165 पंचायतें हैं। सर्वाधिक 48 ग्राम पंचायतें बाढड़ा खंड़ में हैं जबकि इसके बाद झोझूकलां खंड का नंबर आता है। यहां 47 पंचायतें हैं। दादरी खंड में 46 और बौंदकलां खंड में 24 ग्राम पंचायतें हैं। अब खंड वाइज तीन हजार से अधिक मतदाताओं वाली पंचायतों की बात करें तो इसमें सबसे आगे दादरी है। दादरी खंड में 9 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिनमें तीन हजार या इससे अधिक मतदाता हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर बौंदकलां है और यहां 7 गांवों में तीन हजार या इससे ज्यादा मतदाता है। तीसरे नंबर पर झोझूकलां खंड है और इस खंड में 4 बड़े गांव ऐसे हैं जिनमें 3000 से अधिक मतदाता है। बाढड़ा खंड में केवल बेरला पंचायत ऐसी है जहां 3000 से अधिक मतदाता है। यहां कुल 4754 मतदाता है। खास बात यह है कि काकड़ोली हुक्मी में 2999 मतदाता हैं।
अब अगर जिला पार्षद के वार्डों की बात करें तो कुछ वार्ड ऐसे हैं जिनमें दो से तीन बड़े गांव शामिल हैं। ऐसे में यहां वार्ड की चौधर के लिए जंग रोचक होने वाली है। जिला पार्षद के प्रत्याशी प्रचार अभियान के तहत इन गांवों में पूरा पसीना बहा रहे हैं। इनके अलावा ब्लॉक समिति के प्रत्याशी पूरी तैयारी के साथ इन गांवों में पहुंच रहे हैं। जिले में 25 अक्तूबर तक के नामांकन की स्थिति देखें तो जिला पार्षद के लिए 3 और पंचायत समिति के लिए 31 नामांकन हुए हैं। पंचायत समिति के लिए दादरी खंड में 15, बाढड़ा खंड में 10, झोझूकलां खंड में चार और बौंदकलां खंड में दो नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन

30 गांव ऐसे जहां 1000 से कम मतदाता
दादरी जिले के चारों खंड में 30 गांव ऐसे हैं जहां 1000 से कम मतदाता हैं। इस सूची में सबसे आगे बाढड़ा खंड है। बाढड़ा खंड के 14 गांवों में मतदाताओं की संख्या एक हजार से कम है और खंड की सूरजगढ़ पंचायत में सबसे कम 448 मतदाता हैं। दादरी खंड में 3 ऐसे गांव हैं जहां एक हजार से कम मतदाता है। इसके अलावा बौंदकलां खंड में ऐसे 3 और झोझूकलां खंड में 10 ऐसे गांव हैं।
जानिये...खंड वाइज तीन हजार से अधिक मतदाताओं वाली पंचायतों का ब्योरा
खंड- 3000 से ज्यादा मतदाता वाले गांव
दादरी- भागवी, बिरही, चरखी, छपार, ढाणी फौगाट, इमलोटा, पैंतावास कलां, रावलधी व समसपुर
बाढड़ा- बेरला
बौंदकलां- अचीना, बौंदकलां, झिंझर, मिसरी, सांजरवास, रानीला, सांवड़
झोझूकलां- चिड़िया, झोझूकलां, चांगरोड, कलियाणा
1000 से कम मतदाताओं वाले खंडवाइज गांव
खंड-1000 से कम मतदाता
दादरी- अख्तयारपुरा, अटेला कलां, टिकान कलां
बाढड़ा- डोहका दीना, डोहका मौजी, डुडीवला नंदकरण, गोबंदपुरा, करी आदू, कारी दास, कारी तोखा, किष्कंधा, मांढी पिरानु, पंचगांव, सिरसली, सूरजगढ़, डालावास, आर्य नगर
विज्ञापन

बौंदकलां- जयश्री, कोहलावास, लांबा
झोझूकलां- आबिदपुरा, असावरी, बिंद्रावन, ढाणी गुजरान, गोकल, कुब्जानगर, माई खुर्द, निहालगढ़, नोसवा, टोडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें