फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नवनिर्वाचित विधायक उमेद पातुवास ने क्रांतिकारी चौक पर बलिदानियों को किया याद

Wed, 09 Oct 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा के मुख्य क्रांतिकारी चौक पर खुशी मनाते भाजपा के वितेजा प्रत्याशी विधायक उमेद पातुवास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। बाढड़ा विधानसभा चुनाव क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक उमेद पातुवास ने क्रांतिकारी चौक पर बलिदानियों को याद किया। इस दौरान उनके साथ सांसद धर्मबीर सिंह की पत्नी मुन्नी देवी, जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, चेयरमैन सुधीर चांदवास, जिला पार्षद सुनील हड़ौदी भी मौजूद रहे। बाद में समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला। जीत की खुशी मनाई।
विज्ञापन

चुनाव जीतने पर उमेद पातुवास मुख्य क्रांतिकारी चौक पर पहुंचे। यहां उन्होंने महाशय मंसाराम व राजा महताब सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। उमेद ने अपनी जीत को क्षेत्र के किसान व युवा वर्ग की राष्ट्रवादी सोच बताया। उन्होंने समर्थकों व सांसद धर्मबीर सिंह का आभार प्रकट किया। उमेद सिंह ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के आभारी हैं। वह क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। जनता की भावनाओं को समझते विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

फोटो - 34
बाढड़ा के मुख्य क्रांतिकारी चौक पर बलिदानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक उमेद पातुवास। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें