संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। जींद के गांव खटकड़ के पास मंगलवार देर रात कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गांव हड़ौदी निवासी दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। मृतकों में नवीन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
गांव हड़ौदी निवासी नवीन व अंकित मंगलवार को मनाली घूमने के लिए कार से जा रहे थे। जब वे जींद के पास पहुंचे तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बुधवार को जींद के सरकारी अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गांव के रामबाग में उनका अंतिम संस्कार किया। नवीन परिवार का इकलौता वारिस था। मृतक अंकित का एक छोटा भाई है। दोनों युवक एक ही परिवार के थे और भिवानी कॉलेज में बीएससी कर रहे थे।
नवीन कुमार। फाइल फोटो