फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में पूरी होगी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया : दलाल

Thu, 13 Jun 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव काकड़ौली में ग्रामीणों की समस्या सुनते वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। प्रदेश में पहली बार बिना सिफारिश केवल योग्यता एवं मेरिट के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। आगामी दो माह में सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। यह बात प्रदेश के वित्त एवं योजना मंत्री जयप्रकाश दलाल ने मंगलवार देर शाम गांव काकड़ौली में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
वित्त मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान करवाने का भरोसा दिया। इस दौरान पंचायत समिति चेयरमैन आनंद फौजी, नंबरदार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवीलाल सैन, समाजसेवी मुकेश जेवली, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य जयबीर काकड़ौली, शक्ति पहलवान, नंबरदार कपूरसिंह, ऊधम सिंह श्योराण, बजरंग सिंटी, सोमबीर, मनीष कुमार आदि ने मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन आनंद फौजी व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य जयबीर काकड़ौली ने कृषि भवन निर्माण के लिए 28 करोड़ की राशि जारी करवाने पर मंत्री जेपी दलाल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें