फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की चिता पर तांत्रिक साधना करते दो युवक पकड़े, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तांत्रिक विद्या की साधना के लिए शमशान घाट में युवती की चिता के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने सोमवार रात दोनों युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया और बौंदकलां थाना पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी बौंदकलां के ही रहने वाले हैं और उनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी संजय की मंदबुद्वि लड़की सरिता को पांच फिसलने पर चोट लग गई थी और उसका रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा था। उपचारा के दौरान उसकी मौत हो गई और मृतका का दाह संस्कार रविवार को ऊण रोड स्थित श्मशान घाट में किया गया था। सोमवार सुबह परिजनों को मृतक लड़की की अस्थियां विसर्जन के लिए लेकर जाना था। इसलिए परिजन रविवार रात को ही चिता को शांत करने के लिए गए थे। जब परिजन श्मशानघाट में पहुंचे तो चिता के पास ही दो युवक तांत्रिक साधना कर रहे थे। परिजनों ने मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को मौके पर दबोच लिया। रात को ही सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवकों को काबू कर लिया। पुलिस और ग्रामीणों को चिता के पास से दो चाकू, पताशे, महिलाओं के श्रृंगार का सामान बरामद किया। पुलिस ने मृतका सरिता के पिता संजय की शिकायत पर बौंदकलां निवासी गुलशन और सतीश के खिलाफ आईपीसी की धारा 297 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें