फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को सट्टा लगवाते हुए किया काबू

Mon, 19 Jan 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिला पुलिस की टीमों ने शहर के अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को सट्टा लगवाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शनिवार को सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोहारू चौक के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक स्थानीय बस स्टैंड के पीछे स्थित मैदान में सट्टा लगवा रहा है।
जिस पर पुलिस टीम सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पर पहुंची और युवक को सट्टा लगवाते हुए पकड़ा। आरोपी की पहचान वार्ड 14 निवासी सन्नी के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस को 2400 रुपये की नकदी, पेन व सट्टे का नंबर लिखा गत्ते का टुकड़ा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर कप्तान सिंह व उनकी टीम को सूचना मिली कि शहर के खटीकान मोहल्ला निवासी एक युवक अपने मकान के समीप सट्टा लगवा रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर उक्त युवक को काबू किया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान खटीकान मोहल्ला निवासी जतिन के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस को 5430 रुपये की नकदी, पेन व सट्टे का नंबर लिखा एक पेज भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें