फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: उपमंडल व तहसील कार्यालय के सामने बह रहा दूषित पानी, लोग हो रहे परेशान

Mon, 19 Jan 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कस्बे के जुई रोड पर एसडीएम व तहसील कार्यालय के सामने सड़क पर भरा दूषित पानी।
विज्ञापन
बाढड़ा। उपमंडल बने करीब नौ वर्ष बीत जाने के बावजूद बाढड़ा कस्बे के मुख्य मार्ग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कस्बे की प्रमुख सड़कों पर अब तक नालों का निर्माण नहीं हो पाने से हालात बद से बदतर हो चुके हैं। सड़कों पर हर समय दूषित पानी भरा रहता है, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। इस समस्या के कारण प्रतिदिन करीब सात हजार से अधिक लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाढड़ा-दादरी रोड पर नाले का आंशिक निर्माण जरूर किया गया है, लेकिन आगे कनेक्शन न होने के कारण इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। वहीं, बाढड़ा-सतनाली, बाढड़ा-झोझू कलां और बाढड़ा-जुई रोड पर तो नालों का निर्माण पूरी तरह से नहीं हुआ है। परिणामस्वरूप इन मार्गों से सटे घरों और दुकानों का गंदा पानी सीधे सड़कों पर बह रहा है। इससे सड़कें कीचड़ और बदबू से भरी रहती हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कत होती है।
स्थिति तब और गंभीर हो बन जाती है जब जुई रोड पर स्थित महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने में लोगों को परेशानी होती है। इसी मार्ग पर तहसील कार्यालय, बिजली बोर्ड कार्यालय और एसडीएम कार्यालय स्थित हैं, जहां रोजाना सैकड़ों लोग अपने काम से आते-जाते हैं। गंदे पानी और कीचड़ के कारण आमजन के साथ-साथ बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

दुकानदारों में रोष

दुकानदारों का कहना है कि नालों के अभाव में सड़क पर हमेशा दूषित पानी जमा रहता है। दुकानदार राकेश, साहिल, सुरेश, सांगवान, सुनील, शेर सिंह, संदीप सांगवान, मंजीत, अशोक और अनिल सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इससे कस्बेवासियों में प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। दुकानदारों ने बताया कि जेवली-झोझू कलां रोड, सतनाली रोड और जुई रोड पर नाले न होने के कारण आसपास के घरों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इन मार्गों से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिससे दूषित पानी के छींटे दुकानों तक पहुंच जाते हैं। इससे दुकानों में बैठना तक मुश्किल हो गया है और पैदल चलना भी दूभर हो चुका है।




दादरी-लोहारू रोड नेशनल हाईवे होने के कारण यह एनएचएआई के अंतर्गत आता है। वहीं जुई और सतनाली रोड पर नालों के निर्माण को लेकर जल्द ही एसडीएम से मुलाकात कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की जाएगी। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी और स्थानीय लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

- सुंदरपाल, प्रधान, व्यापार मंडल बाढड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें