फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी मामले में दो आरोपियों को एसआईटी ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईटी ने शराब तस्करी के मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान झज्जर के खोरडा गांव निवासी दिलबाग और कृष्ण के रूप में हुई है। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पिछले माह चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही 260 पेटी अंग्रेजी शराब बरामदगी मामले में हुई है। इसी मामले में पुलिस जींद निवासी दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बीते माह 11 जून की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से गुजरात जा रहा एक कंटेनर दादरी से होकर गुजरने वाला है। इस कंटेनर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी है। शराब को अवैध तरीके से गुजरात जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की और बिगोवा के समीप एक कंटेनर को रुकवाकर जांच की। इस कंटेनर में तो ऊपर तो फिनायल के कार्टून थे लेकिन उनके नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने कंटेनर से 260 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ जींद के रायचंद वाला निवासी रवि को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बताया कि था कि शराब उन्होंने चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल क्षेत्र से भरी थी और इसकी सप्लाई गुजरात करनी थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में गत दो जुलाई को कंटेनर मालिक जींद निवासी राजेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया था।
प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसपी ने एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने डीएसपी हेडक्वार्टर जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में जांच को आगे बढ़ाते हुए अब इस मामले में झज्जर जिले के खोरडा निवासी दिलबाग व कृष्ण को गिरफ्तार किया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें