बौंदकलां। खेत से लकड़ी लेकर घर लौटे रही पांचवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में दो किशोरों के पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अलावा दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बयान दिया कि वह यूपी में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। दो महीने के लिए उसके माता-पिता मजदूरी करने बौंदकलां क्षेत्र स्थित एक ईंट-भट्ठे पर आए हैं। शुक्रवार शाम वह बच्चों के साथ लकड़ी लेने के लिए खेतों में गई हुई थी। जब वह लौट रही थी तो दो किशोरों ने उसे रोक लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। वहां पहुंचता देख दोनों किशोर फरार हो गए। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धारा 10, 323, 34, 376, 511 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। संवाद