फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 65 जलघरों और 78 तालाबों में पानी पहुंचाने के लिए दो टीमें गठित

Mon, 24 Apr 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला की नहरों में 24 दिन बाद पानी पहुंचा है, जो 4 मई तक चलेगा। इस समय अवधि में सिंचाई विभाग के लिए नहरों से जुड़े 65 जलघरों और 78 तालाबों को भरना चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसके देखते हुए विभाग ने जलघरों और तालाबों तक पानी पहुंचाने के लिए दो टीमों को गठन कर दिया है। ये टीमें साइट पर जाकर स्थिति पर नजर रखे हुए है। रविवार को जिले की नहरों में 863 क्यूसेक पानी चला।
विज्ञापन

जिले की नहरों में 16 दिन के लिए पानी छोड़ा गया है। सिंचाई विभाग के अनुसार ज्यादातर जलघरों के टैंकों तक पानी पहुंच चुका है। आठ से दस दिन के अंदर टैंक पानी से लबालब हो जाएंगे। इस कार्य की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। एक टीम दिन के समय और दूसरी रात के समय साइटों का जायजा ले रही है।
बता दें कि गर्मी सीजन में जिले में पेयजल संकट बना रहता है। खासकर शहर में हालात ज्यादा खराब बने रहते हैं। इस समय जिले के अधिकतर जलघरों में पानी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग खेतों में लगे ट्यूबवेल व हैंडपंप आदि से काम चला लेते हैं। शहर में लोग आरओ का पानी खरीदकर पीने को विवश है। सरकारी पेयजल सप्लाई का पानी का पीने लायक नहीं होने की वजह से अधिकतर लोगों ने अपने घरों में भी आरओ मशीन लगवा रखी है। शहर के अधिकतर भागों में टैंकरों के जरिये पानी की सप्लाई भी होती है। प्रति टैंकर 400 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई नहरी पानी की आपूर्ति पर ही निर्भर है। नहरों से ही जलघरों में पानी भरा जाता है। अब जैसे ही गर्मी सीजन ने दस्तक दी सरकार ने नहरी पानी का भी टाइमटेबल बदल दिया है। अब बारिश के सीजन तक यही शेड्यूल बना रहेगा। मई-जून में तो पानी की खपत बेहद ज्यादा होती है। आम लोग भी पानी की बचत की तरफ ध्यान नहीं देते।
- इन नहरों और डिस्टीब्यूटरी से भरे जाते हैं जलघर
जिले में मेन लोहारू कैनाल, बधवाना डिस्टीब्यूटरी, मैहड़ा, बरसाना व कितलाना डिस्टीब्यूटरी से जलघरों में पानी डाला जाता है। कई बार विभाग की लापरवाही के चलते नहरों में पानी टेल तक नहीं पहुंच पाने की वजह से अंतिम छोर पर पड़ने वाले गांवों के जलघर सूखे रह जाते हैं।
- 850 क्यूसेक पानी मिला है जिले को
इस समय जिले को 850 क्यूसेक पानी मिला है। जलघरों में पानी का भंडारण करने के लिए विभाग के पास टैंकों की कमी बनी हुई है। टैंकों में मुश्किल से 14 दिन का ही पानी स्टोरेज हो सकता है।

जलघरों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। पानी का संकट नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस बल के सहयोग से पानी की चोरी नहीं होने दी जाएगी। पानी सभी नहरोंं की टेल तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

उपेंद्र सिंह, जेई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें