फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल आज देंगे राज्य शिक्षक पुरस्कार

विज्ञापन
शिक्षक दारा सिंह। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
जिले के दो शिक्षकों का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। इन शिक्षकों को वीरवार को राजभवन में राज्यपाल राज्य शिक्षक अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

गांव मानकावास स्थित राजकीय कन्या हाईस्कूल के शिक्षक हरेंद्र कुमार गांव फतेहगढ़ के रहने वाले हैं, जबकि पुरस्कार के लिए दूसरे चयनित शिक्षक दारा सिंह गोविंदपुरा राजकीय पाठशाला में तैनात हैं। पेश है दोनों शिक्षकों से विशेष बातचीत पर अमर उजाला की रिपोर्ट...
नेशनल स्तर पर तीन गोल्ड जीत चुके हैं शिक्षक हरेंद्र
राज्य शिक्षा अवॉर्ड के लिए चयनित शिक्षक हरेंद्र नेशनल स्तर तीन बार मेडल जीत चुके हैं। वह हेमर थ्रो और लो हार्डल 400 मीटर रेस में पदक जीत चुके हैं। वह सेना से रिटायर है। उनका शिक्षक का सेवाकाल 24 साल का पूरा हो चुका है और वह सात बार रक्तदान कर चुके हैं। गांव में पौधरोपण अभियान में उनका सराहनीय योगदान रहा है। स्कूल परिसर में पौधरोपण कर इनके संरक्षण के लिए ग्रिल आदि लगवाई हैं। बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण को लेकर समय-समय पर अभियान चलाते रहे हैं। शिक्षक हरेंद्र का शैक्षिक परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। उन्होंने लोगों से चंदा एकत्र कर स्कूल में सुविधाएं जुटाने का काम किया है। जरूरतमंद बच्चों की समय- समय पर मदद करते हैं। इन उपलब्धियों के आधार पर उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। शिक्षक हरेंद्र कुमार का कहना है कि शिक्षकों को चाहिए कि वे मेहनत से काम करें और समाज सुधार में अपना सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ प्रतिशत रहा है शिक्षक दारा सिंह का कक्षा परिणाम
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोविंदपुरा के शिक्षक दारा सिंह का कहना है कि वह तीन बार रक्तदान कर चुके हैं। वह पीएचडी डिग्रीधारक है। दारा सिंह की सर्विस 18 वर्ष पूरी हो चुकी है। राजकीय स्कूलों में दाखिला संख्या बढ़ाने में उनका विशेष योगदान रहा है। स्वच्छता अभियान में खुले में शौच न करने के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते रहे हैं। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक किया है। उनका कक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। गांव में पौधरोपण अभियान चलाकर खासकर बड़, नीम व पीपल के पौधे रोपित करवाए हैं। दारा सिंह नुक्कड़ सभा के जरिए लोगों को खुलेे में शौच न करने के प्रति जागरूक करते आ रहे हैं। खेल के क्षेत्र में उनके नेतृत्व में शिष्य उम्दा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उनका जिले के अन्य अध्यापकों के लिए यही संदेश है कि वे ईमानदारी से शिक्षक का दायित्व निभाएं। वे प्रयास करें कि सरकारी स्कूलों के बच्चे पिछड़ने न पाएं।

शिक्षक हरेंद्र सिंह।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें