फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगे जनता कॉलेज के दो विद्यार्थी

Fri, 21 Jun 2024 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय के बीएससी द्वितीय वर्ष एक्चुअरियल साइंस के विद्यार्थी बृज गुप्ता व रजत नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर सिक्योरिटी मार्केट्स (एन.आईएसएम) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता 28 से 30 जून तक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट के मुख्यालय मुंबई में होगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के स्व वित्त प्रबंधन के डायरेक्टर रितेश गुप्ता एवं प्लेसमेंट अधिकारी रक्षिता वत्स ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम चरण में उत्तरी क्षेत्र में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता का लोहा मनवाते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया है। अब महाविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का नेतृत्व करेंगे।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी मैनेजमेंट ने महाविद्यालय की प्लेसमेंट अधिकारी रक्षिता वत्स के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह को भी इस प्रतियोगिता में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय पिछले दो-तीन वर्षों से ऐसे रोजगार परक पाग्यक्रम प्रारंभ किए हुए हैं जिनमें एक्चुअल साइंस चर्चित विषय है। इस विषय में बीएससी करने के पश्चात विद्यार्थी के पास रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। छात्रों की उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, सचिव राधेश्याम ऐरन, उपप्रधान अशोक गोयल, वित्त सचिव सुरेश अग्रवाल सहित कार्यकारिणी के सदस्यों सदस्यों व प्राध्यापकों ने छात्रों को बधाई दी है और आशा व्यक्त कि राष्ट्रीय स्तर पर भी महाविद्यालय के विद्यार्थी महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें