फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खदान में पत्थर भरने पर भिड़े दो पक्ष, एक घायल

Mon, 24 Jun 2024 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। खदान से पत्थर भरने पर डंपर चालक से मारपीट की गई। घायल के बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भिवानी के गांव चहड़ कुरदी निवासी घायल विनोद ने बताया कि वह डंपर चलाता है। फिलहाल वह खेड़ी बूरा स्थित श्रीश्याम क्रशर पर डंपर चालक है। 21 जून को रात साढ़े 12 बजे वह खदान में पत्थर भरने गया था। इसी दौरान जब वह पत्थर लोड करने के लिए अपना डंपर खदान में लगाने लगा तो दूसरे पक्ष के लोग आए और उन्होंने इस पर एतराज जताया।
घायल ने बताया कि उक्त लोगों ने उससे गाली-गलौज की। इसके बाद एक युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया और बाकी मारपीट करने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने उस पर डंपर की चाबी से वार किया। जब उसने शोर मचाया तो अन्य चालकों ने उसका बचाव किया। आरोपी उसे दोबारा यहां गाड़ी चलाने पर मारने की धमकी देकर चले गए। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया और वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। अब उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें