फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ड्राॅ में 708 शहरी गरीब परिवारों को मिले 30-30 गज के भूखंड

Mon, 24 Jun 2024 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सबके लिए आवास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना (प्रथम चरण) के तहत दिए जाने वाले भूखंडों का ड्राॅ निकाला गया। इसके लिए जनता कॉलेज सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंप्यूटर पर क्लिक करके ड्राॅ प्रक्रिया शुरू की। जिले के 708 लोगों का नाम ड्राॅ में निकाला गया। ड्रॉ ऑफ लॉट्स की ऑनलाइन प्रक्रिया बड़ी स्क्रीन के माध्यम से लाभार्थियों को दिखाई गई।
विज्ञापन

हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की तरफ से हुडा सेक्टर के साथ लगती जमीन पर 30-30 गज के भूखंड आरक्षित किए गए हैं। ये भूखंड जिन लाभार्थियों को अलॉट होगा, उन्हें एक लाख रुपये की राशि जमा करवानी होगी। निर्माण के दौरान सरकार की तरफ से लोन भी मिल सकता है। इस योजना के पात्रों में 1,80,000 रुपये से कम आमदनी वाले शहरी परिवार शामिल हैं। लाभार्थियों से फरवरी 2024 में इनके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लाभार्थी से आवेदन के समय पहले दस हजार रुपये जमा करवाए गए थे। शेष 90,000 रुपये उन्हें आसान किश्तों में देने होंगे। योजना के तहत 24 जून को सभी श्रेणी के आवेदकों के लिए ड्रॉ ऑफ लॉट्स निकाला गया है। अब 26 जून को सिरसा की सीडीएलयू में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्लॉट आवंटन पत्र बांटे जाएंगे।

लिस्ट में नाम देखने के लिए मची अफरा-तफरी

ड्रॉ को लेकर जनता कॉलेज सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। सूची ऑनलाइन जारी होने के बाद कर्मचारियों ने फोटो कॉपी कार्यालय के बाहर चस्पा की, जिसे देखने के लिए और मोबाइल में फोटो लेने को लेकर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


212 किलोमीटर दूर जाकर लाना पड़ेगा आवंटन पत्र
जिले के जिन 708 पात्र लोगों का ड्रॉ में 30-30 गज का प्लॉट निकला है, उन्हें आवंटन पत्र लेने के लिए 26 जून को सिरसा जाना पड़ेगा। इसके लिए एकतरफ उन्हें 212 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी, जबकि आने-जाने में ये दूर 424 किलोमीटर हो जाएगी। ऐसे में आवंटन पत्र लेने के लिए पात्रों को लंबी भागदौड़ करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें