फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में अलग-अलग हादसों में दो की मौत: कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला ने तोड़ा दम, किसान को लगा करंट

Wed, 04 Dec 2024 01:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

गांव नौरंगाबास राजपूतान में खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र खेती करता था। विभाग की ओर से सिंचाई के लिए रात को ही बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
दादरी पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी-दादरी में एनएच 334बी पर गांव अचीना के पास बुधवार सुबह कैंटर ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। घटना के बाद राहगीर उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान रानीला निवासी 46 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। अचीना चौकी पुलिस ने परिजनों बयान पर कैंटर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कविता जेबीटी शिक्षिका थी और गांव पास ही स्थित बास में उसकी तैनाती थी। बुधवार को उनकी गांव समसपुर में बैठक होनी थी। इसके लिए वह स्कूटी पर सवार होकर घर से सुबह 9 बजे समसपुर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान करीब साढ़े 9 बजे वह अचीना पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पहुंची तो एक कैंटर चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद रहगीरों ने उसे संभाला और सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन महिला ने चोटों के कारण रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने मृतका के पति विजय के बयान दर्ज किए और कैंटर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर को मृतका का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से किसान की मौत
गांव नौरंगाबास राजपूतान में खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र खेती करता था। विभाग की ओर से सिंचाई के लिए रात को ही बिजली आपूर्ति की जाती है। मंगलवार रात को भी राजेंद्र सिंचाई करने के लिए खेत में गया था। प्रतिदिन सुबह पांच बजे वह आ जाता था, लेकिन आज सुबह घर नहीं लौटा तो उन्होंने फोन किया।
विज्ञापन




काफी प्रयास के बाद भी संपर्क न होने पर बेटा अमित खेत में पहुंचा। इस दौरान उसका पिता खेत में पानी लाइन के पास मृत पड़ा मिला। इसके बाद उसने परिजनों को इसकी सूचना दी और वे उसे दादरी सामान्य अस्पताल में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस टीम के पहुंचने पर मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें