फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हरियाणा महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, पुरुष टीम को रजत

Wed, 04 Dec 2024 01:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित की गई 17वीं नेशनल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता, दोनों वर्गाें में रहा हरियाणा की टीम का दबदबा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित 17वीं नेशनल सर्कल कबड्डी स्पर्धा में हरियाणा की टीम का दबदबा रहा। महिला वर्ग में हरियाणा ने स्वर्ण पदक और पुरुष वर्ग में रजत पदक जीता। हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन पदाधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन पर दोनों टीमों को बधाई दी है।
एसोसिएशन चेयरमैन कुलदीप दलाल ने बताया कि महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पंजाब को 38-26 के अंतर से शिकस्त दी। वहीं, पुरुष वर्ग में हरियाणा की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पंजाब से कड़ा मुकाबला किया। अंत में पंजाब की टीम 48-40 के अंतर से जीत गई।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष व पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार व महासचिव नसीब जांघू ने टीमों, कोच व मैनेजर, महिला वर्ग टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन

फोटो 13
नेशनल कबड्डी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली हरियाणा की महिला टीम। स्रोत : एसोसिएशन
फोटो 14
नेशनल कबड्डी स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली हरियाणा की पुरुष अीम। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें