फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल छिड़कर दो शराब ठेकों को लगाई आग, पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। गांव रणकोली और सांकरोड़ स्थित शराब ठेकों में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई। दोनों ही घटनाओं को अंजाम देने का आरोप एक ही ग्रुप पर लगा है। बौंदकलां थाना पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

जानिए...कहां आरोपियों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम
केस:1- पुलिस को दी शिकायत में बामला निवासी सोनू ने बताया कि वह रणकोली स्थित शराब के ठेेके पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। सोमवार रात करीब 11 बजे वह ठेका बंद करके सोने की तैयारी कर रहा था। उसका साथी रोहित किसी काम से ठेके से बाहर निकल गया। इसी दौरान दो युवक रोहित को धक्का देकर ठेके के अंदर घुस गए और वहां रखीं शराब व बीयर की बोतलों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगने से 45 पटी शराब और 30 पेटी बियर नष्ट हो गई। घटना की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने बताया कि सेल्समैन न रखने की रंजिश पर यह वारदात की गई है।
केस:2- पुलिस को दी शिकायत में रानीला निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उनका शराब ठेका है। सोमवार रात उनको सूचना मिली कि रणकोली दुकान में आग लग गई है। इसके बाद वो अपने भाई सतीश के साथ रणकोली पहुंचा। वहां उनके पास सांकरोड़ ठेके के सेल्समैन नीरज का फोन आया। उसने बताया कि उनके ठेका में आग लगाई गई है, जिससे 25 पेटी शराब आर 10 पेटी बियर नष्ट हो गई है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। इसी बीच रास्ते में उन्हें बाइक सवार युवक मिले, जो दो ठेकों को आग लगाकर आने की बात कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 07
रणकोली ठेका में नष्ट हुईं शराब व बियर की बोतलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें