फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्रक से सवा दो सौ क्विंटल सरसों बरामद, भरवाया 16884 रुपये जुर्माना

Fri, 05 Apr 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव दुधवा के पास पकड़ा गया सरसों से भरा ट्रक।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव दुधवा में सीएम फ्लाइंग ने एक ट्रक से 228 क्विंटल सरसों बरामद की है। रोहतक के मुख्यमंत्री दस्ते ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को साथ लेकर यह कार्रवाई की। टीम ने आरोपी से 16884 रुपये मार्केट फीस जुर्माना लगवाकर मौके पर भरवा लिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार दोपहर ढाई बजे के करीब मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में शामिल एएसआई नरेंद्र कुमार और मार्केट कमेटी चरखी दादरी में सहायक सचिव विकास कुमार ने सूचना के आधार पर गांव दुधवा के पास से राजस्थान नंबर का ट्रक आरजे 10 जीसी 6294 पकड़ा। जब उसकी जांच की गई तो उसमें सरसों मिली। ट्रक से पुलिस ने हरेंद्र पुत्र उमराव सिंह वासी दुधवा से जब इस बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। वह इस सरसों की दादरी की अनाजमंडी में बेचने की फिराक में था। टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 16884 रुपये जुर्माना मार्केट फीस सहित लगाकर भरवा लिया। ट्रक में भरी सरसों पर जीएसटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें