फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गणना प्रपत्र जमा करवाने में दो दिन शेष

Thu, 23 Jul 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि 24 जुलाई से पहले गणना प्रपत्र हर हाल में जमा करा दें। अभी केवल 2 ही दिन शेष बचे हैं। इसलिए सभी पात्र मतदाता अपना गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ को अवश्य दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी मतदाता 31 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम और अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच अवश्य करें। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों की मतदाता सूचियों में दर्ज हैं।
कई क्षेत्रों में एक ही क्षेत्र के लिए एक ही भवन में दो अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में मतदान क्षेत्र (सेक्शन) अलग होने के कारण कई बार परिवार के सदस्यों के फार्म-6 अलग-अलग बीएलओ को जमा हो जाते हैं जिसके परिणाम स्वरूप एक ही परिवार के सदस्य अलग-अलग मतदान केंद्रों पर पंजीकृत हो जाते हैं।
विज्ञापन

यदि कोई परिवार चाहता है कि उसके सभी पात्र मतदाताओं के नाम भविष्य में एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज हों तो प्रारंभिक मतदाता सूची-2026 के प्रकाशन के बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रपत्र-8 भरकर जमा कराएं।
नए पात्र मतदाता प्रपत्र-6 भरते समय अपने परिवार के पहले से पंजीकृत सदस्य का विवरण सही-सही अंकित करें और उसी मतदान केंद्र के बीएलओ के पास प्रपत्र जमा कराएं जहां परिवार का अन्य सदस्य पहले से पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें