फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: युवक के अपहरण व मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। युवक के अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में दादरी पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और वारदात में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को डायल-112 पर एक युवक के अपहरण की सूचना मिली थी। पीड़ित नरेंद्र उर्फ मोनू निवासी सैनीपुरा दादरी ने थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि राहुल निवासी वाल्मीकि बस्ती से उसका आपसी लेन-देन को लेकर विवाद था।
8 जुलाई की रात राहुल और उसके साथियों ने उसे महेंद्रगढ़ चुंगी के पास रोका। उन्होंने मारपीट की, चाकू दिखाया और जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। पीड़ित ने सूझबूझ से परिचित को कॉल कर फोन चालू छोड़ दिया। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना शहर दादरी में प्राथमिकी दर्ज हुई। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को राहुल और मनदीप उर्फ काका निवासी वाल्मीकि बस्ती को गिरफ्तार किया। आरोपी राहुल की निशानदेही पर टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें