फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर से नकदी और मोबाइल लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सदर थाना पुलिस ने गत शुक्रवार रात कुल्हाड़ी के बल पर ट्रक ड्राइवर से लूट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान निमली निवासी दिनेश और अंकित के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से पुलिस ने ट्रक ड्राइवर से लूटे गए रुपयों में से 8700 रुपये और फोन बरामद किया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बिहार राज्य के मोतीहारी जिला निवासी रणजीत ने पुलिस को लूट की शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि वह गत शुक्रवार को बिरही क्रशर जोन से डस्ट भरकर दिल्ली जा रहा था। जब निमली गांव में बने स्कूल के समीप पहुंचा तो चार युवकों ने रास्ते में पत्थर लगाकर उसके ट्रक को रुकवा लिया और कुल्हाड़ी दिखाकर दो युवक उसके ट्रक में बैठ गए। कुल्हाड़ी मारने की धमकी देकर ट्रक चलाने को कहा और चलते ट्रक में युवकों ने पचास हजार रुपये निकाल लिए। जब ट्रक मातनहेल की बनी के समीप पहुंचा तो युवकों ने कुल्हाड़ी दिखाकर ट्रक को रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक के ऐसा न करने पर एक युवक ने स्टेयरिंग घूमा दिया, जिससे ट्रक पलट गया।
इसके बाद आरोपी ट्रक से उतरकर फरार हो गए। वहीं, चालक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वारदात के समय नशे में थे आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने नशा किया हुआ था और नशे में चूर होकर उन्होंने कुल्हाड़ी दिखाकर ट्रक में रखे रुपये और ट्रक चालक का फोन छीन लिया। इसके बाद वो मौके पर से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें