फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राशि जमा करने के बाद भी 2019 से 2023 तक के ट्यूबवेल कनेक्शन बाकी

Mon, 02 Sep 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2019-20 में जिला के कुछ क्षेत्र को डार्क जोन घोषित करने पर कनेक्शन के लिए सभी आवेदन कर दिए थे रद्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बिजली निगम ने 2018 तक के बकाया ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन ही अब तक जारी किए हैं। 2019 से 23 तक के कनेक्शन अब भी बाकी हैं। निगम जल्द ही बकाया कनेक्शनों के लिए टेंडर जारी करेगा। उसके बाद अगली प्रक्रिया आगे बढ़ बढ़ेगी। वर्ष 2021 के 932 आवेदकों में से 479 किसानों ने एस्टीमेट राशि निगम के पास जमा करवा रखी है।
जिले के 45 प्रतिशत क्षेत्र में बिजली के टयूबवेल से खेतों की सिंचाई की जाती है। शेष भागों में नहरी पानी से सिंचाई हो जाती है। भूमिगत जलस्तर काफी नीचे होने की वजह से बिजली ट्यूबवेल के बिना पानी का उठान संभव नहीं है। रेतीले क्षेत्रों में भूमिगत जलस्तर 400 फीट नीचे तक है। दो मोटरें लगाकर जमीनी पानी का उठान करना पड़ता है। खासकर जिले का बाढड़ा क्षेत्र जलस्तर के मामले में काफी संवेदनशील है। यहां जलस्तर काफी नीचे है। इस क्षेत्र में 54 गांव पड़ते हैं। ये केवल ट्यूबवेल पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन

ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया काफी धीमी होने की वजह से किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की बारिश वैसे ही कम हो रही है। ऐसे में फसलों की सिंचाई टयूबवेल से ही की जाती है। अब तक बिजली निगम ने वर्ष 2018 तक आवेदन करने वाले किसानों को ही कनेक्शन जारी किए हैं। 2019 से 23 तक के कनेक्शन बाकी हैं।
वर्ष 2019-20 में जिले के कुछ क्षेत्र को डार्क जोन घोषित करने पर कनेक्शन के लिए सभी आवेदन रद्द कर दिए थे। उसके बाद इस क्षेत्र को डार्क जोन की श्रेणी से बाहर कर दिया गया। अब 2019-20 के लिए नए सिरे आवेदन मांगे गए हैं। अब तक 36 आवेदन आए हैं। इनकी स्वीकृति के लिए फाइल हेड ऑफिस भेज रखी है।
इसी प्रकार, वर्ष 2021 के 932 कनेक्शन बकाया हैंं। इनमें से 479 किसानों ने एस्टीमेट राशि निगम के पास जमा करवा दी है। अब जल्द ही इनकी अगली प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। 2022-23 के 279 किसानों को डिमांड नोटिस भेजकर सहमति राशि बिजली निगम कार्यालय में जमा करवाने के लिए कहा गया है।
सहमति राशि के रूप में किसान को 30 हजार रुपये जमा करवाने होते हैं। बाद में यह राशि किसान के खाते से घटा दी जाती है। इन 279 में से 80 किसानों ने सहमति राशि भी जमा करवा दी है। अब इनको कनेक्शन जारी करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
निगम से अब तक 2018 के बकाया कनेक्शन ही जारी हैं। शेष कनेक्शनों को जारी करने के लिए प्रक्रिया जारी है। किसानों को डिमांड नोटिस भेजे जा रहे हैं। जैसे ही किसान की ओर से सहमति राशि जमा हो जाएगी तो कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-इंद्र सिंह, उपभोक्ता शाखा इंचार्ज, बिजली निगम
फोटो 16
बिजली टयूबवेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें