फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, टायरों के नीचे आई महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोहारू चौक के समीप बुधवार शाम एक ट्रक चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में भैरवी निवासी स्कूटी सवार महिला ट्रक के टायरों के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वीरवार सुबह सिटी थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में भैरवी निवासी जगदीश ने बताया कि वह सेना में तैनात है और कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। बुधवार को वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ स्कूटी पर सवार होकर निजी काम से दादरी आ रहा था। जब वे लोहारू चौक के समीप से पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह दूसरी तरफ और उसकी पत्नी प्रियंका ट्रक की तरफ गिर गई और टायरों का पिछला जोड़ा उसकी पत्नी के ऊपर से गुजर गया। हादसे में प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई।
जगदीश ने बताया कि मौके पर पकड़े गए ट्रक चालक ने अपनी पहचान झिंझर निवासी संदीप के रूप में बताई। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया। वीरवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतका का पोस्टमार्टम करवाया और आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें