फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव ने सफाई शाखा से मांगा खराब खड़े वाहनों का ब्योरा

विज्ञापन
नगर परिषद में खराब खड़ीं ई-रिक्शा जिन्हें ठीक करवाया जाएगा। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
पिछले दो माह से भी अधिक समय से नप कार्यालय में खराब खड़े वाहनों की ओर अधिकारियों ने ध्यान दिया है। वीरवार को नप सचिव प्रशांत पाराशर ने सफाई शाखा प्रभारी से नप कार्यालय में खराब खड़े वाहनों का न केवल ब्योरा तलब किया, बल्कि तुरंत प्रभाव से सभी वाहनों को ठीक करवाकर सड़कों पर उतारने के आदेश दिए है। अमर उजाला ने नप कार्यालय में खराब खड़ीं ई-रिक्शा की ओर अधिकारियों की बेरुखी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। नप सचिव ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर सभी वाहनों को ठीक करवाकर कचरा उठान के काम में प्रयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के पास पांच ट्रैक्टर, 25 ऑटो टीपर, 20 ई-रिक्शा, एक तीन पहिया ऑटो, डंपर प्लेजर, स्वीपिंग मशीन, एक लोढ़र और दो डंपर प्लेजर आदि सफाई संबंधी संसाधन हैं। इनमें ट्रैक्टर को तो सुचारु चल रहे हैं लेकिन ऑटो टीपर और ई-रिक्शा में खराबी आई रहती है। पिछले दो माह से चार ऑटो टीपर खराब खड़े थे। वहीं, 14 माह पहले खरीदी गईं 20 ई-रिक्शा में से आठ ई-रिक्शा भी नप कार्यालय में खराब खड़ी हुई हैं।
अमर उजाला ने 22 जनवरी के संस्करण में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। वीरवार को ही नप सचिव ने कार्यालय में खराब खड़े वाहनों का डाटा तलब किया और इन्हें तुरंत प्रभाव से ठीक करवाने के आदेश दिए। वहीं, सफाई शाखा कार्यकारी प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि वाहनों की जो भी कमियां हैं वो जल्द दूर करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन

खराब खड़ी ई-रिक्शा और अन्य वाहनों को हम जल्द ठीक करवाकर सड़कों पर उतार देंगे। इस संबंध में मैंने निर्देश दे दिए है। सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए हम निरंतर प्रासरत्त हैं।
विज्ञापन

प्रशांत पाराशर, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें