फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

Mon, 03 Aug 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव मानकावास जोन में भवन निर्माण सामग्री भरवाते समय एक ट्रक चालक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद घायल चालक को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव लुहारी निवासी का रहने वाला राजेश(38) है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में गांव लुहारी निवासी सोनू ने बताया कि उसका बड़ा भाई राजेश ट्रक चालक था। वह शादीशुदा था और उसके एक बेटा व चार बेटियां हैं। राजेश पिछले करीब 15 दिनों से दादरी से रोड़ी व अन्य भवन निर्माण सामग्री भरकर गाजियाबाद ले जाने का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन

शनिवार शाम को राजेश मानकावास जोन में ट्रक में सामग्री भरवाने गया था। इसी दौरान ट्रक का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही बिजली के तार के संपर्क में आ गया जिससे उसे तेज करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना ट्रक मालिक जमेंद्र ने परिजनों को दी। इसके बाद घायल राजेश को तुरंत सिविल अस्पताल दादरी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी एचसी अनिल ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें