फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों में हुई टक्कर: जिंदा जला ड्राइवर, शराब की सप्लाई लेकर जा रहा था हिसार कैंट

Mon, 02 Jun 2025 08:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

सार

दो ट्रकों की टक्कर से एक ट्रक में आग लग गई और ड्राइवर जिंदा ही जल गया। यह हादसा नेशनल हाईवे 152-D पर हुआ। दोनों ट्रकों में से एक ट्रक शराब की सप्लाई लेकर हिसार कैंट जा रहा था। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाइवे 152-डी पर झींझर गांव के पास खड़े एक ट्रक से सोमवार शाम शराब की पेटियों से भरा ट्रक टकरा गया। हादसे में शराब से भरे ट्रक में आग लग गई और चालक कैबिन में जिंदा ही जल गया। मृतक की पहचान भिवानी जिला के गांव बड़सी निवासी सुभाष उम्र 46 साल के तौर पर हुई है। फिलहाल बौंदकलां थाना पुलिस ने दूसरे ट्रक के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हिसार कैंट जा रहा था ट्रक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष सोमवार को नासिक से कैंटीन की शराब लेकर हिसार कैंट जा रहा था। इसी बीच जब सुभाष एनएच 152-डी पर झींझर गांव के पास पहुंचा तो वहां पहले से खड़े एक ट्रक से उसका ट्रक टकरा गया। टक्कर लगते ही ट्रक में आग लग गई और अचानक पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक सुभाष को अपनी जान बचाने का मौका तक नहीं मिला और ड्राइवर ट्रक के अंदर ही जिंदा जल गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद डीएसपी दिनेश यादव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने मौके से सबूत एकत्रित किए। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए दादरी नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। सोमवार को पीजीआई में बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। -सतबीर सिंह, थाना प्रभारी, बौंदकलां थाना

ये भी पढ़ें: हनी ट्रैप केस: पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार, रंगे हाथों पकड़े आरोपी, कर रहे थे पैसे की डिमांड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें