फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हीरा इनडोर स्टेडियम में 10 से 12 तक होगी जिलास्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप

Sun, 01 Jun 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 बैडमिंटन एसोसिशन की बैठक में शामिल पदाधिकारी प्रतियोगिता के लिए विचार-विमर्श करते हुए। स्रोत:स
विज्ञापन
फोटो 32
विज्ञापन

बैडमिंटन एसोसिएशन की बैठक में शामिल पदाधिकारी प्रतियोगिता के लिए विचार-विमर्श करते हुए। स्रोत : स्वयं
महिला व पुरुष वर्ग के होंगे सिंगल, डबल्स, मिक्स मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से 10 से 12 जून तक नगर के हीरा इनडोर खेल स्टेडियम में जिलास्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट करवाया जाएगा। इसके लिए रविवार को एसोसिएशन की बैठक दादरी पब्लिक स्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक एचसी गोदारा ने की।
एचसी गोदारा ने बताया कि दादरी जिले के युवाओं में खेलों के प्रति समर्पण है, जो सभी के लिए सुखद संकेत है। गोदारा ने बताया कि लगातार नौंंवा साल होगा जब एसोसिएशन जिलास्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा करवाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश के लिए दादरी जिले ने अनेक प्रतिभावान खिलाड़ी दिए हैं। कई युवा खिलाड़ी ऐसे हैं, जो राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरते हुए सुनहरा कॅरिअर भी बनाया है। इस दौरान सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुरेश गोयल, आईसी जैन, डॉ. विजय शर्मा, उपप्रधान सुनील गर्ग, महासचिव लोकेश गुप्ता, सहसचिव दिनेश मुंजाल, कोषाध्यक्ष मनीष, प्रेस प्रवक्ता अभिषेक जैन, अमित रोहिल्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें