फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: झाड़ी में मिला ट्रक चालक का शव

Sun, 15 Dec 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के भिवानी रोड पर शुक्रवार रात को पुलिस को झाड़ियों से एक शव बरामद हुआ। उसकी पहचान पैंतावास खुर्द निवासी विजय के रूप में हुई है। वह ट्रक चालक था। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात रोड पर झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्रक चालक का शव पड़ा हुआ था। वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
इसके बाद शिनाख्त कर परिजनों को मामले की सूचना दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विजय की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। सदर थाना एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें