फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी समय से निपटाएं समस्याएं : सुनील

Sun, 15 Dec 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शनिवार को कैंप कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनते विधायक सुनील सांगवान। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी विधायक सुनील सांगवान ने रविवार को कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जनसेवा के साथ दादरी का विकास करवाना ही उनका ध्येय है। लोगों की समस्याओं के निपटान के साथ धरातल पर विकास करवाने के लिए ही वे नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं।
विधायक सुनील सांगवान के समक्ष हलके से पहुंचे लोगों ने पेयजल, बिजली, सीवरेज सहित कई समस्याएं रखीं। विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन पर निदान के बारे निर्देश दिए और कहा कि लोगों की समस्याओं का तय समय में निपटान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर व पेयजल समस्या लेकर आए लोगों से विधायक ने कहा कि शहर से जुड़ीं दोनों समस्याओं का जल्द स्थायी समाधान कराया जाएगा।
कहा कि इसके लिए चंडीगढ़ से अधिकारियों को बुलाकर मौका तक दिखाया गया और मास्टर प्लान पर चर्चा की गई। आगामी दिनों में मुख्य समस्या से लोगों को निजात मिलेगी और धरातल पर विकास दिखाई देगा। विधायक ने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनके मान-सम्मान के साथ जनसमस्याओं का निदान करवाने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। दादरी के विकास को लेकर वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर आगामी परियोजनाओं संज्ञान में ला चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें