फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूड़ा लेकर जा रहे ट्रैक्टर को ट्रॉले ने मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा चालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच 334-बी (नारनौल-दिल्ली मुख्यमार्ग) पर मंगलवार रात लोहरवाड़ा गांव के समीप एक ट्रॉले ने तूड़े से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में ट्राला करीब 200 मीटर दूर तक ट्रैक्टर और ट्रॉली को घसीटता हुआ ले गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान काहनौर निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में काहनौर निवासी मृतक के पिता रणधीर ने बताया कि उसका बेटा नरेंद्र (28) ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार को वह दुबलधन गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूड़ा भरकर दादरी के कपूरी गांव स्थित धाम पर जाने के लिए चला था। रात करीब साढ़े दस बजे जब वह लोहरवाड़ा गांव के समीप पहुंचा, तो पीछे से आ रेह तेज रफ्तार ट्रॉले ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी और करीब दो सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर ट्रॉला चालक मौके पर अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। बुधवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया, और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक शादीशुदा था और उसे दो बच्चे हैं। हादसे का कारण तेज रफ्तार और कोहरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें