फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक से मारपीट कर छीना ट्रॉला, आठ घंटे बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो मार्केट में मंगलवार दोपहर हुई ट्रॉला छीनने की वारदात को जिला पुलिस ने आठ घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने ट्रॉला छीनने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से ट्रॉला के साथ वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है। सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर बेरला निवासी ट्रॉला चालक सुरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को 13 अप्रैल की दोपहर ऑटो मार्केट से ट्रॉला छीनने की सूचना मिली थी। पुलिस शिकायत मेें बेरला निवासी सुरेंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे वह ऑटो मार्केट में एक मिस्त्री की दुकान पर गाड़ी का काम करवाने आया था। उसने ट्रॉला वहीं सड़क पर खड़ा कर दिया और मिस्त्री के पास चला गया। दोपहर 12 बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां आए और उसके ट्रॉला में चढ़ने लगे। इसके बाद वह उनके पास पहुंचा और उन्हें केबिन से बाहर निकलने की बात कही। इस पर उक्त युवकों ने उससे मारपीट की और वहां से उसका ट्राला लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी। एसआई अनिल कुमार की टीम ने आठ घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पांडवान निवासी मिंटू और राकेश व निमड़ बडेसरा निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। मामले की जांच अभी चल रही है। पुलिस ने कोरोना जांच के लिए सैंपल देने के बाद आरोपियों को क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें