कोरोना की दूसरी लहर का दादरी जिले में प्रकोप देखने को मिल रहा है। बुधवार को जिले के 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो पिछले 13 माह में एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। नए संक्रमितों में दो छात्राओं समेत 13 महिलाएं शामिल हैं। तीन संक्रमित बुधवार को स्वस्थ हुए हैं। नये केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1689 हो गई है।
अप्रैल में कोरोना कई गुना रफ्तार से बढ़ रहा है। पिछले 14 दिनों में 135 लोग संक्रमित मिले चुके हैं। इस समयावधि में 17 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों से लगातार सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील कर रहा है, लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा। लोग न तो मास्क लगाने के प्रति गंभीर हैं और न ही दो गज की सामाजिक दूरी रखने के प्रति सजग हैं। यही कारण है कि कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी एक दिन में सर्वाधिक 29 लोग कोेरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि तीन स्वस्थ हुए हैं। मंगलवार को 28 कोरोना संक्रमित मिले थे, जबकि दो स्वस्थ हुए थे। इस लिहाज से बीते दो दिनों में महज पांच ही संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
- ये महिलाएं मिलीं बुधवार को संक्रमित
बुधवार को वार्ड-20 निवासी 13 वर्षीय छात्रा, बेरला निवासी 62 वर्षीय महिला, कॉलेज रोड निवासी 30 वर्षीय महिला, कलियाणा निवासी 50 वर्षीय महिला, भोपाली निवासी 16 वर्षीय छात्रा और 47वर्षीय महिला, सौंप निवासी 30 वर्षीय महिला, पूर्ण मार्केट निवासी 34 वर्षीय महिला, चंपापुरी निवासी 48 वर्षीय महिला, पैंतावास कलां निवासी 37 वर्षीय महिला, झज्जर घाटी निवासी 25 वर्षीय युवती और आदमपुर निवासी 76 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है।
इन क्षेत्रों में रहने वाले पुरुष मिले संक्रमित
ढाणी फौगाट निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, आदमपुर निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग, जावा निवासी 26 वर्षीय युवक, पैंतावास कलां निवासी 27 वर्षीय युवक, प्रेम नगर निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति, कमोद निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, चंपापुरी निवासी 20 वर्षीय युवक, खातीवास निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग, आदमपुर निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, विद्या विहार कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, भागवी निवासी 24 वर्षीय युवक, अचीना निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति, भोपाली निवासी 42 और 45 वर्षीय व्यक्ति, दादरी निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति और बस स्टैंड क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है।
903 सैंपल की रिपोर्ट लंबित
14 अप्रैल की शाम तक स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के लिए दादरी जिले से 148056 सैंपल ले चुका है। इनमें से 903 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं, जबकि 14564 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को कोरोना जांच के लिए जिले से 553 सैंपल लिए गए। तीन संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद अब जिले में कोरोना का मात देने वालों की संख्या 1529 हो गई है। जिले में अब 134 संक्रमित उपचाराधीन हैं। 24 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं और 9576 लोग होम क्वारंटीन हैं। भोपाली गांव निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य भी बुधवार को संक्रमित मिले हैं।
दूसरी लहर में कोरोना तेजी से फैल रहा है। लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को 29 लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना अब युवा वर्ग को भी चपेट में ले रहा है। लोगों से अपील है कि वे सतर्कता और सजगता बरतना न छोड़ें। घर से बाहर निकलते समय मास्क और सामाजिक दूरी का ख्याल रखें।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ