फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डेढ़ साल के इंतजार के बाद सीवर ट्रीटमेंट प्लांट अपग्रेड का कार्य आवंटित

Sun, 29 Sep 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर प्लांट की क्षमता पांच से बढ़कर हो जाएगी सात एमएलडी पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


चरखी दादरी। दिल्ली रोड स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने के लिए आखिरकार कार्य आवंटित हो गए हैं। इसके लिए विभाग को कई बार टेंडर लगाने पड़े हैं, तब जाकर बात बन सकी है। इस प्रोजेक्ट की फाइल डेढ़ साल से कार्यालय में घूम रही थी। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दिल्ली रोड सीवर प्लांट की क्षमता पांच से बढ़कर साढ़े सात एमएलडी हो जाएगी। रामनगर एसटीपी की क्षमता पांच एमएलडी ही रहेगी।

सीवर व्यवस्था सुधार की दिशा में विभाग दो साल से कार्य में जुटा है। करीब 126 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर के अंदरूनी भागों में नई लाइनेंं बिछाई जा चुकी हैं। पुरानी लाइनों का मशीन से लेमिनेशन किया गया है। बारिश के पानी की निकासी के लिए विभाग ने सीवर लाइनों के समानांतर अलग से नई लाइनें बिछाई हैं। इन सभी लाइनों को डुंगरवाला जोहड़ से जोड़ दिया गया है। ताकि, पानी जोहड़ में जाता रहे। जोहड़ पर बने पंपिग स्टेशन से पानी का उठान कर एसटीपी तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन


अब विभाग दिल्ली रोड व रामनगर-कपूरी में बने एसटीपी की क्षमता बढ़ाने पर काम शुरू करने जा रहा है। दोनों एसटीपी को अपग्रेड किया जाएगा। पानी की क्षमता बढ़ाई जानी है। करीब 10 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है।
विज्ञापन


वर्जन
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने के लिए कार्य आवंटित हो गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। यहां बड़ी क्षमता की मशीन व मोटरें लगाई जानी हैं। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दिल्ली रोड प्लांट की क्षमता पांच से बढ़कर साढ़े सात एमएलडी हो जाएगी।

-कनिष्ठ अभियंता बीके जावला, जनस्वास्थ्य विभाग

फोटो 16
दिल्ली रोड स्थित एसटीपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें