फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से ठसाठस भरी रोडवेज बस से गिरा यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी से रोहतक जा रही बस के पायदान पर सफर कर रहा एक यात्री चंपापुरी में गिर गया। यात्री को गंभीर चोटें आईं और उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। घायल और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि यात्री गिरने के बाद चालक ने बस नहीं रोकी और वहां से चला गया। वहीं, एंबुलेंस भी फोन करने के करीब 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची जबकि सिविल अस्पताल से घटनास्थल की दूरी करीब पांच किमी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखेनपुर निवासी हरिराम श्रमिक है। वह पिछले करीब एक साल से चंपापुरी में रह रहा है। शुक्रवार सुबह वह दादरी से रोहतक जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ था। बस यात्रियों से ठसाठस भरी हुई थी और इसके चलते हरिराम पायदान पर खड़ा हो गया। जब बस चंपापुरी क्षेत्र में पहुंची तो हरिराम का हाथ अचानक बस से छूट गया और वह गिर गया। चलती बस से यात्री गिरने के बाद भी चालक ने ब्रेक नहीं लगाए और बस को बिना रोके वहां से ले गया। घायल को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे लोगों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना दे दी गई थी लेकिन घटनास्थल पर करीब 45 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल से घायल को स्कूटी पर अस्पताल के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें