फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कोहरा से तीन ट्रेनें देरी से पहुंचीं, बसों की भी रफ्तार थमी

Mon, 18 Nov 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे यात्रियों ने ठंड में किया इंतजार, बस यात्रियों को नहीं हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में रविवार सुबह कोहरा छाने से तीन ट्रेनें अधिक लेट रहीं जबकि बसें भी अपनी दैनिक रफ्तार के मुकाबले कम गति से दौड़ीं। वहीं, अन्य वाहन चालकों ने भी गति धीमी रखी और लाइट जलाकर सफर पूरा किया।
रविवार सुबह कोहरे की सघनता कम थी, लेकिन, समय के साथ कोहरा बढ़ता गया। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। रोडवेज बसों में कोहरे का अधिक असर देखने को नहीं मिला। बसें केवल 5 से 7 मिनट की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं। लंबे रूट की बसों में केवल तीन बसें ही 15 मिनट देर से पहुंचीं। डिपो की ओर से उनका समय पर संचालन किया गया। यात्रियों को भी अधिक देर तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़ा। इनमें भी कोहरे से संबंधित इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अगर रेलवे की बात करें तो रविवार को तीन ट्रेनें आधा से पौना घंटा देरी से पहुंचीं। इनमें सबसे अधिक देरी से सिरसा-तिलकब्रिज रेलगाड़ी 42 मिनट की देरी से दादरी स्टेशन पहुंची। इसका सामान्य समय सुबह 5:52 बजे है जबकि यह रविवार को 6:34 मिनट पर दादरी स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों ने गाड़ी का इंतजार किया। अन्य ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। वहीं, श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 40 मिनट लेट रही और सुबह 1:50 की बजाय 11:30 बजे दादरी पहुंची। इसी तरह जयपुर-बठिंडा ट्रेन भी 31 मिनट की देरी से ट्रैक पर आई।
फोटो-01
शहर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी रेलगाड़ी और चढ़ते हुए यात्री। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें