फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एसआईआर कार्य के दौरान डिजिटल एन्युमरेशन फॉर्म भरने के लिए दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्य के तहत एन्युमरेशन फॉर्म को डिजिटल रूप से अपलोड करने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम आशीष सांगवान ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य बूथ स्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि की प्रक्रिया से अवगत कराना रहा। बीएलओ को बताया गया कि आगामी 14 जुलाई तक मतदाताओं को उपलब्ध करवाए गए एन्युमरेशन फॉर्म को वापस प्राप्त करके डिजिटल मोड में अपलोड किया जाना है। ऐसे में कार्य के दौरान पूरी सावधानी बरतें।
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि डिजिटल मोड अपनाने से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि नागरिक सीधे सरकारी डेटाबेस से जुड़कर अपनी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं। प्रतिभागियों को डॉक्यूमेंट अपलोड करने और डिजिटल सिग्नेचर (आधार प्रमाणीकरण) की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें