फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ को दिया प्रशिक्षण

Fri, 06 Feb 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व अन्य अधिकारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों की अनुपालना में उपायुक्त के आदेशानुसार वीरवार को 55-बाढड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजर व बीएलओ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर आयोजित किया गया जिसमें बीएलओ को 50-50 के बैच में बारीकी से दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान वर्ष 2024 की मतदाता सूचियों में दर्ज मतदाताओं का वर्ष 2002 की मतदाता सूची से मिलान करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में इस समय कुल 4,11,588 मतदाता मतदाता सूची में पंजीकृत हैं। इनमें से 3,25,051 मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया जारी है।
बीएलओ को निर्देश दिए गए कि जिन मतदाताओं की फोटो मतदाता सूची में धुंधली है, फोटो का साइज सही नहीं है या ब्लैक एंड व्हाइट फोटो लगी हुई है, उनके लिए फार्म नंबर 8 भरकर आवश्यक शुद्धिकरण किया जाए। इसके साथ ही ईसीआई नेट पर प्राप्त डीएसई की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें