फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: चरखी-दादरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राले ने मारी टक्कर, हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम

Tue, 01 Sep 2026 10:38 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
दादरी सड़क हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी-दादरी में नेशनल हाईवे-334बी पर गांव खेड़ी बत्तर के समीप मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राले ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में कई सवारियां मौजूद थीं। यह सावरिया ट्रैक्टर में सवार होकर अलीगढ़ से गोगामेडी जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन




प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 25 लोगों के प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, घायलों की वास्तविक संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें