बाइक चालक को गुलाब देकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते निरीक्षक ओमप्रकाश। संवाद
- यातायात नियम नजरअंदाज करने वाले चालकों को ट्रेनी आईपीएस दिव्यांशी सिंगला ने किया जागरूक, हेलमेट और गुलाब देकर नियमों का पालन करने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सड़क हादसों के कारण होने वाले जान व माल की हानि को रोकने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने बुधवार सुबह जागरूकता अभियान चलाया। भगवान परशुराम चौक पर चलाए गए अभियान के तहत ट्रेनी आईपीएस दिव्यांशी सिंगला ने यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों को हेलमेट और गुलाब का फूल देकर नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एसपी अर्श वर्मा के निर्देशानुसार यातायात नियम जागरूकता मुहिम चलाई गई। इसके तहत नियमों को नजरअंदाज करने वाले वाहन चालकों को रोका गया और ट्रेनी आईपीएस दिव्यांशी सिंगला ने उन्हें समझाया कि आपका जीवन अनमोल है और पीछे घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है, इसलिए नियमों का पालन करें।
उन्होंने कहा कि माता-पिता 18 वर्ष से कम की आयु के बच्चों को अभिभावक वाहन चलाने के लिए न दें। वहीं, दोपहिया वाहन का प्रयोग करते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। सड़क हादसे तभी कम होंगे जब हम ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इस बारे में प्रोत्साहित करेंगे। इस मौके पर सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश व ट्रैफिक एसएचओ उप निरीक्षक जयबीर भी मौजूद रहे।
फोटो 09
यातायात नियम तोड़ने पर महिला स्कूटी चालक को हेलमेट देतीं ट्रेनी आईपीएस दिव्यांशी सिंगला। संवाद
फोटो 10
बाइक चालक को गुलाब देकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते निरीक्षक ओमप्रकाश। संवाद