फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नगर परिषद के बजाय लघु सचिवालय में बैठक करने से पार्षद खफा, 13 ने दर्ज कराया विरोध

Wed, 01 Jan 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नगर परिषद सचिव को ज्ञापन सौंपते पार्षद व प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में सचिव को सौंपा ईओ के नाम 4 सूत्री ज्ञापन, जगह न बदलने पर बैठक का बहिष्कार करने की दी चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहरी विकास पर मंथन करने के लिए 7 जनवरी को नगर परिषद की बैठक प्रस्तावित है। दूसरी ओर 13 पार्षद नगर परिषद कार्यालय के बजाय लघु सचिवालय में बैठक करने से खफा हैं। बुधवार को इसके अलावा तीन अन्य मांगों को लेकर उन्होंने ईओ राजेश वर्मा के नाम सचिव गौरव शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिये जगह बदलाव की मांग पूरी न होने पर बैठक का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे 13 नगर पार्षद व प्रतिनिधि नगर परिषद कार्यालय में एकत्र हुए। पहले उन्होंने यहां बैठक की और उसके बाद मांगपत्र तैयार कराया। फिर वे ईओ को ज्ञापन सौंपने पहुंचे और वहां ईओ के न मिलने पर सचिव गौरव शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सचिव के समक्ष अपनी चार सूत्री मांगें रखीं और इनके पूरा न होने पर कड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने नगर परिषद कार्यालय में ही प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

पार्षद जयसिंह लांबा, सुधीर स्वामी, मुनेश दहिया, कौशल्या देवी, बबीता देवी, रचना देवी, मंजू पहल, नवीन बिंदल, नवीन प्रजापत, विनोद सिंहमार, अजय सांगवान, मनोज वर्मा, बबीता देवी आदि ने बताया कि हर बार शहरी विकास पर मंथन के लिए बैठक नगर परिषद कार्यालय में होती है। इस बार चेयरमैन के कहने पर अधिकारियों ने इसका स्थान लघु सचिवालय कर दिया है जो नियमानुसार गलत है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन पार्षद प्रतिनिधियों को बैठक कक्ष में आने से रोकने के साथ सवालों का जवाब देने से बचना चाहते हैं। इसके चलते ही उन्होंने लघु सचिवालय का स्थान तय कराया है। पार्षदों व प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्हें यह जगह मंजूर नहीं है। अगर बैठक का स्थान नहीं बदला गया तो वे खुलकर विरोध करेंगे। वहीं, सचिव ने उनका मांगपत्र उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया है।

- एक समान स्ट्रीट लाइटें वितरित न करने पर करेंगे भूख हड़ताल
प्रेसवार्ता में पार्षदों ने कहा कि उन्हें पता चला है कि नगर परिषद ने शहर के लिए 2600 नई लाइटें खरीदी हैं। अगर लाइटों के वितरण में भेदभाव किया गया तो वे सभी 13 पार्षद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। कहा कि अंदेशा है कि चेयरमैन बक्शीराम सैनी चहेते पार्षदों को ज्यादा लाइटें दिलाएंगे।

- वार्डाें से जान-बूझकर हटाए जा रहे सफाई कर्मचारी
पार्षदों ने कहा कि रंजिश के तहत उनके वार्डाें से सफाई कर्मचारी हटाकर दूसरी जगह लगाए जा रहे हैं। दूसरी ओर कर्मचारियों की कमी के चलते वार्डाें में सफाई व्यवस्था बेपटरी है। लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। पार्षदों का कहना है कि सीएसआई राजनीति करने के बजाय शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार करवाए।
विज्ञापन


- ढाई साल में एक बार हुआ मरम्मत कार्य
विरोध करने वाले पार्षदों ने बताया कि ढाई साल में वार्डाें में केवल एक बार मरम्मत कार्य करवाया गया है। फिलहाल, कहीं गलियां तो कहीं जालियां टूटी पड़ी हैं, लेकिन, अधिकारी मरम्मत व विकास कार्याें की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। दूसरी ओर वार्डवासी पार्षदों को खरी-खरी सुना रहे हैं। उनके पास कोई जवाब नहीं है।

वर्सन:
पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने मांगपत्र सौंपा है। इसे उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया जाएगा।
-गौरव शर्मा, सचिव, दादरी नगर परिषद

फोटो 05
नगर परिषद सचिव को ज्ञापन सौंपते पार्षद व प्रतिनिधि। संवाद
फोटो 06
प्रेसवार्ता में अपनी मांगों की जानकारी देते नगर पार्षद। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें