फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्रैफिक लाइटें शुरू, पहले चालकों को जागरूक करेंगे फिर सख्ती

Fri, 31 Jan 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रावलधी चौक पर लगाई गई ट्रैफिक लाइट। संवाद
विज्ञापन
विकास :
विज्ञापन

- नगर परिषद की ओर से 70 लाख की लागत से छह चौराहों पर लगाई गई हैं ट्रैफिक लाइटें, वीरवार से पुलिस विभाग को सुपुर्द
- 10 दिन जागरूक करने के बाद फिर चालकों पर सख्ती बरतेगी ट्रैफिक पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर में लगाई गईं ट्रैफिक लाइटों के रख-रखाव की जिम्मेदारी नगर परिषद ने वीरवार को जिला ट्रैफिक पुलिस को सौंप दी है। सभी चौराहों पर लगीं लाइटें अब चालू हो गई हैं। नियम तोड़ने वाले चालकों के चालान करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। हालांकि, इससे पहले जिला ट्रैफिक पुलिस चालकों को करीब 10 दिन जागरूक करेगी। इसके बाद सख्ती बरती जाएगी।
दरअसल, शहर में छह जगहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई गई हैं। इन जगहों पर ट्रैफिक लाइट्स लगाने में 70 लाख का खर्च आया है। करीब डेढ़ माह तक नगर परिषद ने लाइटें लगाने के बाद इनकी टेस्टिंग की। वहीं, इसके बाद ट्रैफिक लाइटें लगाने वाली एजेंसी को पुलिस विभाग के लिए एप बनाने के निर्देश दिए गए। ताकि, सही से ट्रैफिक लाइटों का संचालन किया जा सके।
विज्ञापन

वीरवार को नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी, पार्षद कुलदीप सैनी, विनोद वाल्मीकि, राकेश देवी, विरेंद्र जोगी, प्रवीन स्वामी, हीरा चौक व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मबीर सैनी व ट्रैफिक एसएचओ रमेश कुमार ने चिड़िया टी-पॉइंट पर पहुंचकर वहां लगीं ट्रैफिक लाइटों को विधिवत रूप से शुरू किया।
यहां-यहां लगाई गई हैं ट्रैफिक लाइटें
नगर परिषद की ओर से शहर के रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग बाईपास टी-पॉइंट पर, रावलधी चौक पर, समसपुर चौक पर, लोहारू चौक पर, चिड़िया रोड टी-पॉइंट पर ट्रैफिक लाइटें लगाई गई हैं। रेड लाइट जंप करने वाले चालकों के अब पुलिस चालान शुरू कर देगी। लाइटें शुरू होने से अब शहर की यातायात व्यवस्था पुलिस के नियंत्रण में रहेगी।

- जेब्रा क्रॉसिंग का कराया जाएगा निर्माण
फिलहाल, जहां ट्रैफिक लाइटें लगाई गई हैं, वहां जेब्रा क्रॉसिंग नहीं बनाई गई है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जेब्रा क्रॉसिंग बनवाने की सिफारिश की गई है। एक या दो दिन के अंदर जेब्रा क्रॉसिंग बना दी जाएंगी। दूसरी ओर पुलिस शुक्रवार से ही ट्रैफिक लाइटाें को नजरअंदाज करने वाले चालकों को जागरूक करना शुरू कर देगी। इसके बाद चालान किए जाएंगे।

वर्सन:
ट्रैफिक लाइटों को चालू कर दिया गया है। जल्द ही यहां जेब्रा क्रॉसिंग बना दी जाएंगी। सीधे चालान करने से पहली ट्रैफिक पुलिस कुछ दिन चालकों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन

-रमेश कुमार, प्रभारी, दादरी ट्रैफिक पुलिस थाना

वर्सन:
शहर में लगाई गईं ट्रैफिक लाइटें वीरवार को नगर परिषद ने ट्रैफिक पुलिस को सुपुर्द कर दी हैं। इनका संचालन अब पुलिस विभाग की तरफ से किया जाएगा। अन्य व्यवस्थाओं की थोड़ी बहुत जो कमियां नजर आईं, उन्हें एक-दो दिन में ही दूर करवा दिया जाएगा।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, दादरी नगर परिषद

फोटो 40
चिड़िया रोड टी-पॉइंट पर लगी ट्रैफिक लाइट का नारियल फोड़कर शुभारंभ करते चेयरमैन बक्शीराम सैनी, एसएचओ रमेश कुमार व मौजूद पार्षदगण। संवाद
फोटो 41
रावलधी चौक पर लगाई गई ट्रैफिक लाइट। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें