फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपरा : जीत हासिल कर कोई सीधे पहुंचा मंदिर तो किसी ने गांव में घर-घर जाकर जताया आभार

विज्ञापन
गांव रावलधी में जीत हासिल करने के बाद मंदिर में पूजा करने पहुंचीं सरपंच अनीता देवी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरपंच और पंच पद के चुनाव में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों ने अपना आभार जताओ अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत वो गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं का आभार जता रहे हैं। वहीं, कुछ प्रत्याशी ऐसे हैं जो जीत दर्ज करते ही मांगी गई मन्नत अनुसार सीधे मंदिर पहुंचे और वहां शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। खास बात यह है कि नवनिर्वाचित कुछ महिला सरपंच जीत दर्ज करने के अगले ही दिन खुशी जताने मायके पहुंच गईं।
विज्ञापन

बता दें कि सरपंच और पंच पद के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 161 सरपंच और 502 पंच पद के लिए 1967 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, जिले की 165 ग्राम पंचायतों में जो सरपंच निर्वाचित हुए हैं उनमें 85 पुरुष और 80 महिलाएं हैं। इसी प्रकार जिले में चुने गए 1636 पंचों में 850 पुरुष और 786 महिलाएं हैं।
सरपंच और पंच पद की महिला उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में ससुराल के साथ मायके पक्ष के लोगों ने भी खूब पसीना बहाया। वहीं, कई उम्मीदवार ऐसे भी रहे जिन्होंने मंदिर पहुंचकर जीत की मन्नत मांगी और परिणाम उनके पक्ष में आते ही वो मन्नत अनुसार मंदिर पहुंच गए। इसके अलावा कुछ विजेता प्रत्याशियों ने रविवार से ही गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं का आभार जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

- किसी ने दिग्गज प्रत्याशियों को दी मात तो किसी ने दूसरी बार परिवार को दिलाई सरपंची
सरपंच के चुनाव में कुछ ग्राम पंचायतों में रोचक मुकाबलों के साथ उलटफेर भी देखने को मिला। इस उलटफेर से नए चेहरों ने पुराने दिग्गजों को भी मात दी। इतना ही नहीं कई प्रत्याशी ऐसे रहे जिन्होंने दूसरी से लेकर छठीं बार परिवार को सरपंची दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें