फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सफाई व्यवस्था संबंधी बैठक में देरी होने पर व्यापारियों ने किया बहिष्कार

Wed, 18 Feb 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बैठक का बहिष्कार करने के बाद नारेबाजी करते व्यापारी व गणमान्य लोग। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी नगर परिषद में मंगलवार को शहर में सफाई व्यवस्था जैसे अहम विषय पर अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक निर्धारित समय से काफी देर बाद भी शुरू न होने पर व्यापारियों, गणमान्य लोगों में रोष का माहौल बन गया।
विज्ञापन

समय पर बैठक शुरू न होने तथा ठोस जवाब न मिलने से क्षुब्ध व्यापार मंडल पदाधिकारियों, गणमान्य लोगों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए नारेबाजी भी की। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए कहा कि शहर के अहम मुद्दे पर भी अधिकारी लोगों की बात नहीं सुनना चाहते हैं। अधिकारियों को न ही आमजन से कोई मतलब है और न ही व्यापारियों से।
दादरी नगर व्यापार मंडल के संरक्षक रविंद्र सिंह गुप्ता ने बताया कि नगर परिषद की ओर से कुछ दिन पहले उन्हें सूचना दी गई थी कि मंगलवार को जिला नगर आयुक्त सहित नगर परिषद के अन्य अधिकारी शहर में सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर व्यापारियों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक करेंगे। बैठक का समय पहले दोपहर 12 बजे और बाद में साढ़े 11 बजे निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तय समय के अनुसार मंगलवार साढ़े 11 बजे तक नगर व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पांडवानियां, बलराम गुप्ता, जयभगवान मस्ताना, मनफूल रावलधिया, नितिन जांघू, मोहन मकड़ानियां, संदीप फोगाट, वासदेव आनंद, नंदलाल ठुकराल, सुनील गर्ग, राजकुमार सैनी, सतबीर गौड़, रामदयाल पाहवा सहित काफी व्यापारी नेता व गणमान्य लोग नगर परिषद में पहुंच गए।
उन्होंने कहा कि शुरुआत के करीब 15 मिनट तक सभी जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक के कार्यालय के बाहर खड़े रहे और किसी ने उनकी सुध नहीं ली। बाद में उन्हें चेयरमैन कार्यालय में बैठाया गया। यहां पर भी व्यापारियों ने दोपहर सवा 12 बजे तक इंतजार किया लेकिन उनके साथ बैठक नहीं की गई।
उन्होंने संदेश भिजवाया तो भी ठोस जवाब नहीं मिला। जिससे व्यापारियों व गणमान्य लोगों में रोष का माहौल बन गया और सभी ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। कार्यालय परिसर से बाहर आकर लोगों ने इस कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें