फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वनिधि योजना के बारे में छोटे व्यापारियों को दी जानकारी

Thu, 02 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 20- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आयोजित मेला में शामिल लोग। विज्ञप्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए नगर परिषद की ओर से बुधवार को सैनिक भवन में मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने किया। संचालन जिला प्रबंधक विनय जोशी ने किया। मेले में नगर के छोटे व्यापारी और पटरी व्यवसायी शामिल हुए।

चेयरमैन सैनी ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से गरीब व्यक्तियों को सहायता उपलब्ध करवाना सराहनीय कदम है। विनय जोशी ने पथ विक्रेताओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 तक 1144 रेहड़ी-पथ विक्रेताओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी सुशील कुमार ने फूड सेफ्टी के तहत स्वच्छता और गुणवत्ता के महत्व के बारे में बताया। नगर परिषद के उपप्रधान संदीप फोगाट ने बताया कि समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। इस अवसर पर अजय पंवार, प्रदीप फोगाट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें