फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर की जाएगी चयनित नामों की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए आवेदन का आज अंतिम दिन है। इनमें राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में पिछले दो सालों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले 18 वर्ष तक के बच्चों को राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। अवाॅर्ड की घोषणा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी।
विज्ञापन


जिला परिषद के सीईओ प्रदीप कौशिक ने बताया कि बाल पुरस्कार को दो कैटेगरी नामत: बाल वीरता पुरस्कार व बाल उत्कृष्टता पुरस्कार में बांटा गया है। दोनों कैटेगरी में कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। दोनों ही पुरस्कारों में एक-एक लाख रुपये की राशि, एक मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें