उत्तर प्रदेश निवासी दो आरोपियों का रोहतक के मोखरा निवासी युवक ने भी वारदात में दिया था साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। कंहेटी गांव निवासी एक पशुपालक की भैंस चोरी करने के तीसरे आरोपी को भी इमलोटा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस मामले के दो आरोपियों उत्तर-प्रदेश के मेरठ जिला के गांव मेल माइला निवासी दिलशाद और शाहरुख खान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब तीसरे आरोपी की पहचान रोहतक जिले के मोखरा गांव निवासी रोहित उर्फ अंकित के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि इमलोटा चौकी पुलिस को भैंस चोरी के संबंध में एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता कुलदीप ने बताया था कि 28 जुलाई को उसकी भैंस चोरी हो गई। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। हेड कांस्टेबल पवन के नेतृत्व में गठित टीम ने पहले दो आरोपियों दिलशाद व शाहरुख खान को गिरफ्तार किया जबकि अब आरोपी रोहित उर्फ अंकित को काबू कर लिया।
फोटो 17
पुलिस गिरफ्त में भैंस चोरी करने का तीसरा आरोपी। स्रोत: पुलिस विभाग